छॉलीवुड डायरेक्टर मोहित ने कार्रवाई के डर से पिया फिनाइल, गर्लफ्रेंड से मारपीट के आरोप में FIR

छत्तीसगढ़ी फिल्म इंडस्ट्री (छालीवुड) के फिल्म निर्माता और डायरेक्टर मोहित साहू की अब तक गिरफ्तारी नहीं हो सकी है। मोहित साहू पर गर्लफ्रेंड के साथ मारपीट करने के आरोप में एफआईआर दर्ज है। इस आरोप के बाद मोहित ने फिनायल पीकर सुसाइड करने की कोशिश की थी। हालांकि अभी खतरे से बाहर हैं। यह आत्मघाती कदम उन्होंने अपनी लिव-इन पार्टनर और एक्ट्रेस शशि वर्मा द्वारा मारपीट और प्रताड़ना की FIR दर्ज कराए जाने के बाद उपजे मानसिक तनाव के कारण उठाया। पुलिस मेडिकल रिपोर्ट और सबूतों के आधार पर आगे की कानूनी कार्रवाई कर रही है।