अरिजीत सिंह ने छोड़ी प्लेबैक सिंगिंग, कहा- इसे खत्म कर रहा हूं, अब इंटरनेशनल प्रोजेक्ट्स पर करेंगे काम

पॉपुलर सिंगर अरिजीत सिंह ने प्लेबैक सिंगिंग से संन्यास ले लिया है। उन्होंने मंगलवार को सोशल मीडिया के जरिए इसकी आधिकारिक तौर पर घोषणा की है।

सिंगर ने ऑफिशियल इंस्टाग्राम अकांउट पर लिखा – नमस्ते, आप सभी को नए साल की हार्दिक शुभकामनाएं। इतने सालों से श्रोताओं के रूप में मुझे जो इतना प्यार दिया है, उसके लिए आप सबका धन्यवाद। मुझे यह बताते हुए खुशी हो रही है कि अब से मैं एक प्लेबैक सिंगर के तौर पर कोई भी नया काम नहीं लूंगा। मैं इसे यहीं खत्म कर रहा हूं। यह एक शानदार सफर रहा।

अरिजीत सिंह के करीबी और सयोनी गाने के कंपोजर अंजन भट्टाचार्या ने अरिजीत के प्लेबैक सिंगिंग छोड़ने पर बात की है। उन्होंने कहा कि अरिजीत ने ये फैसला जल्दबाजी में नहीं लिया गया है। उन्होंने लंबे समय से इस पर विचार किया और अब उन्हें लगता है कि यही सही समय है। वे अपने फैंस के प्यार और सपोर्ट के लिए हमेशा आभारी रहेंगे और भविष्य में नए अंदाज में उनसे जुड़ते रहेंगे। कंपोजर ने अरिजीत सिंह के फ्यूचर प्रोजेक्ट्स पर भी बात की है।