जगदलपुर कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी, न्यायालय को आया मेल, डॉग स्क्वायर्ड के साथ परिसर पहुंची पुलिस की टीम

छत्तीसगढ़ में जगदलपुर के जिला एवं सत्र न्यायालय को बम से उड़ाने की धमकी मिली है। एक अज्ञात ई-मेल आईडी से कोर्ट को एक मेल आया है। जिसमें कोर्ट को बम से उड़ाने की धमकी दी गई है। इस मेल के बाद कोर्ट के सारे कर्मचारी, वकील सभी कोर्ट से बाहर निकल गए हैं। प्राप्त जानकारी के अनुसार कोर्ट कार्यालय के आधिकारिक ई-मेल पर संदिग्ध मेल के जरिए बम से उड़ाने की धमकी मिली थी। सूचना मिलते ही पुलिस और प्रशासन हरकत में आ गया। मौके पर पुलिस अधीक्षक (SP) सहित पुलिस के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद हैं और पूरे परिसर की सघन जांच की जा रही है।

सुरक्षा एजेंसियों द्वारा बम निरोधक दस्ते की मदद से जांच की जा रही है, वहीं कोर्ट परिसर और आसपास के क्षेत्र में सुरक्षा व्यवस्था कड़ी कर दी गई है। आम लोगों और कर्मचारियों को परिसर से दूर रखा गया है। फिलहाल स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है। मामले की जांच जारी है और आगे की जानकारी का इंतजार किया जा रहा है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *