GOLD SILVER RATE TODAY : सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव, जाने ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और डॉलर में उतार-चढ़ाव के चलते सोने और चांदी की कीमतों में बदलाव का दौर देखने को मिल रहा है। गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹11,770 प्रति दस ग्राम की बढ़त देखने को मिली है, वहीं चांदी के भाव में ₹30,000 प्रति किग्रा का उछाल आया है। बुधवार शाम को 24 कैरेट का भाव ₹1,67, 230 और चांदी का भाव ₹3,80,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,64,100, 24 कैरेट का भाव ₹1,79,000 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,34,290 चल रहे हैं। चांदी ₹4,10,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
