आधार पर बड़ा ऐलान, अब घर बैठे अपडेट कर पाएंगे ये डिटेल्स
UIDAI ने नए आधार ऐप का फुल वर्जन लॉन्च कर दिया है. ये ऐप iOS और Android दोनों ही प्लेटफॉर्म पर मिलेगा. आप इसे गूगल प्ले स्टोर और ऐपल ऐप स्टोर से डाउनलोड कर सकते हैं. इसमें कई सारे ऐसे फीचर्स मिलेंगे, जो mAadhaar ऐप पर नहीं मिलते हैं. इस ऐप को मोबाइल फर्स्ट अप्रोच के साथ तैयार किया गया है. इसमें कई सारी आधार लिंक्ड सर्विसेस मिलती हैं. इसकी मदद से आप अपने फोन नंबर को एडिट कर सकते हैं. इसके लिए आपको किसी आधार केंद्र जाने की जरूरत नहीं पड़ेगी. इसके अलावा आप अपने 5 फैमिली मेंबर्स को इसमें जोड़ सकते हैं. साथ ही आपको ऑफलाइन आधार वेरिफिकेशन का फीचर मिलेगा. इसकी मदद सिटीजन आधार नंबर शेयर किए बिना अपनी आइडेंटिटी वेरिफाई कर सकेंगे. यानी आपको आधार नंबर शेयर नहीं करना होगा. आपको सलेक्टिव आधार शेयर करने का विकल्प मिलेगा. इसकी मदद से आप तय कर पाएंगे कि आप कौन-कौन सी डिटेल्स शेयर करना चाहते हैं. इस ऐप में एक QR कोड मिलेगा, जो ऑथराइज्ड टर्मिनल्स पर आपकी आइडेंटिटी को कन्फर्म करेगा. इसमें बायोमैट्रिक्स लॉक का फीचर मिलेगा.
यूजर्स लॉक को ऐप से रिमूव भी कर सकते हैं. ये ऐप 13 भाषाओं में मिलेगा. इसकी मदद से सिटीजन्स पिछले आधार ऑथेंटिकेशन को भी चेक कर सकते हैं.
