रायपुर के प्ले स्कूल में 3 साल की बच्ची के साथ मारपीट, आया पर सिर दीवार पर पटकने का आरोप
रायपुर के आमानाका इलाके में चल रहे एक प्ले स्कूल में एक 3 साल की बच्ची के साथ मारपीट की घटना हुई है. बताया जा रहा है कि यहां एक आया ने बच्ची का सिर दीवार से पटक दिया. घटना की जानकारी लगते ही परिजन मौके पर पहुंचे और मामले की जानकारी पुलिस को दी थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले में आया के खिलाफ एफआईआर दर्ज की है. पुलिस ने बताया कि बच्ची के साथ मारपीट हुई थी, जिसके बाद मामला दर्ज किया गया है, हालांकि यह घटना 23 जनवरी की थी, जो अब सामने आई है. बताया जा रहा है कि रायपुर फर्स्टक्राई इंटेलाइटोटस प्री स्कूल प्ले स्कूल में पढ़ने वाली बच्ची का आया ने गुस्से में सिर दीवार से पटक दिया. यह घटना स्कूल में लगे सीसीटीवी में रिकॉर्ड हुई है. सिर दीवार से लगते ही बच्ची जोर-जोर से रोने लगी, जिसके बाद तुरंत स्कूल का स्टॉफ पहुंचा और बच्ची को चुप कराया, वहीं बच्ची के परिजनों को यह जब यह घटना पता चली तो वह सभी स्कूल पहुंचे और मामले की शिकायत की गई. जिसके बाद पुलिस ने आया के खिलाफ मामला दर्ज किया है. क्योंकि बच्ची के सिर में चोट भी आ गई थी.
बच्ची के परिजनों ने बताया कि उसके सिर में चोट दिख रही थी, ऐसे में जब बच्ची के परिजनों ने उससे पूछा तो उसने बताया कि उसे स्कूल में पीटा जाता है. बच्ची को स्कूल में आयोजित एक कार्यक्रम में एक थीम की ड्रेस पहनकर आना था, लेकिन वह स्कूल ड्रेस के कपड़ों में ही चली गई थी, स्कूल प्रबंधन की तरफ से उस दिन ड्रेस पहनकर पहुंचे बच्चों को एक कमरे में बंद कर दिया गया था, इसी दौरान आया ने बच्चे से मारपीट भी की थी.
सच्चाई सामने आने के बाद मामले में एक्शन हुआ है, क्योंकि सच्चाई करीब एक हफ्ते बाद पता चली है. स्कूल प्रबंधन ने भी इस मामले में लापरवाही बरती है और किसी तरह की कोई कार्रवाई नहीं की गई, न बच्ची का इलाज कराया गया. परिजनों ने बच्ची का इलाज कराया था. फिलहाल राजधानी का यह मामला चर्चा में बना हुआ है. क्योंकि इस घटना से कई सवालियां निशान खड़े हो रहे हैं.
