Skip to content
Thu. Jul 30th, 2026
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • DMCA Policy
  • Terms and Conditions
  • Contact Us
Organize India

Organize India

Primary Menu Organize India

Organize India

  • Home
  • क्षेत्रीय
  • राष्ट्रीय
  • अंतरराष्ट्रीय
  • खेल
  • जुर्म
  • टेक्नोलॉजी
  • धर्म
  • रोचक
  • व्यापार
  • Home
  • राष्ट्रीय
  • क्या हैक हुआ था विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट? अब आ गया वापस
  • राष्ट्रीय

क्या हैक हुआ था विराट कोहली का इंस्टाग्राम अकाउंट? अब आ गया वापस

6 months ago admin

इंस्टाग्राम से विराट कोहली का अकाउंट अचानक गायब हो गया था, जो अब वापस आ गया है. फैन्स को ऐसा लग रहा था कि विराट कोहली ने अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिलीट या डिएक्टिवेट कर दिया है. वहीं एक अंदाजा ये भी था कि क्या उनका इंस्टाग्राम अकाउंट हैक हो गया है. हालांकि, अब उनका अकाउंट वापस आ गया है. विराट कोहली के इंस्टाग्राम अकाउंट को 27 करोड़ फॉलो करते हैं. ये अकाउंट 30 जनवरी की सुबह कुछ देर के लिए गायब हुआ था, जो अब वापस नजर आने लगा है.

कई बार किसी अकाउंट के गायब होने की वजह इंस्टाग्राम खुद भी हो सकता है. दरअसल, इंस्टाग्राम को अगर किसी अकाउंट पर शक होता है तो वो उसे टेम्परेरी हाइड कर सकता है. विराट कोहली का अकाउंट वेरिफाइड है ऐसे में इसकी संभवना कम दिखती है. अगर किसी अकाउंट से अचानक ज्यादा फॉलो या अनफॉलो, बहुत ज्यादा लाइक और कंमेट होने लगते हैं तो इंस्टाग्राम का सिस्टम उसे बॉट समझ सकता है. विराट कोहली के मामले में ऐसा होनी की उम्मीद बहुत कम है. कई बार ऐसा भी हो सकता है कि यूजर ने खुद अपना इंस्टाग्राम अकाउंट डिसेबल किया हो. बाद में लॉगइन करके उसे रिएक्टिवेट किया जा सकता है. इस दौरान अकाउंट पूरी तरह से गायब हो जाता है और सर्च में भी नहीं आता है.

कुछ मामलों में ये पूरी तरह से इंस्टाग्राम की वजह से होता है. यानी इंस्टाग्राम के सर्वर में किसी दिक्कत या ग्लिच की वजह से भी कुछ यूजर्स के अकाउंट गायब हो सकते हैं. हालांकि, इसका अगर सिर्फ एक व्यक्ति पर नहीं होता है. कई यूजर्स इसकी जद में आते हैं. एक वजह यूजरनेम में बदलाव भी होती है. यानी यूजरनेम बदलने की वजह से कई बार अकाउंट लोगों को नजर नहीं आता है. इस मामले में ये भी नहीं हुआ है.

FacebookXPinterestGoogle+LinkedInWhatsApp
Tags: account, hacked, instagram, ViratKohli

Continue Reading

Previous सड़कें बंद-बिजली गुल…हिमाचल में बर्फबारी का कहर! दिल्ली-यूपी समेत इन राज्यों में भी बारिश का अलर्ट
Next महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि, राष्ट्रपति, पीएम मोदी समेत कई बड़े नेताओं ने श्रद्धांजलि दी
  • Home
  • Disclaimer
  • Privacy Policy
  • Terms and Conditions
  • DMCA Policy
  • Contact Us
  • Facebook
  • Twitter
  • Linkedin
  • Instagram
  • Youtube
  • Instagram
Copyright © All rights reserved | Develop By : BYS Creations