Gold Silver Rate Today : सोना चांदी के भाव में बड़ा बदलाव, जानिए ताजा भाव

सोना चांदी के भाव में बड़ा बदलाव नजर आया है। आज शनिवार सुबह सोने की कीमतों में ₹8,620 प्रति दस ग्राम की गिरावट देखी गई है, जबकि चांदी का भाव भी ₹45,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। शुक्रवार शाम (30 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,69, 200 और चांदी का भाव ₹3,95,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था।
भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के मुताबिक, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,47,200, वहीं 24 कैरेट का भाव ₹1,60,580 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,20,440 चल रहे हैं। चांदी ₹3,50,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।