GOLD SILVER RATE TODAY: सोने व चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव

सोने व चांदी की कीमतों में फिर उतार-चढ़ाव देखने को मिला है। आज सोमवार सुबह सोने की कीमतों में ₹9050 प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली है, वहीं चांदी का भाव भी ₹50,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। शनिवार शाम (31 जनवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,60, 730 और चांदी का भाव ₹3,50,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,39,050, 24 कैरेट का भाव ₹1,51,680 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,13,800 चल रहे हैं। चांदी ₹3,00,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।