MP : बैतूल में मवेशी के साथ दुष्कर्म के आरोप, वीडियो देखकर भड़की हिंसा, भीड़ ने फूंकी दुकानें

मध्य प्रदेश के बैतूल में एक युवक पर मवेशी के साथ दुष्कर्म के आरोप लगे हैं जानकारी के मुताबिक, सोशल मीडिया पर एक वीडियो सर्कुलेट हुआ है, जिसमें मालिक अपने मवेशी के साथ दुष्कर्म करता नजर आ रहा है. वीडियो जारी होने के बाद सांप्रदायिक तनाव फैल गया और नाराज हिंदू संगठन के लोगों ने कई दुकानों में आग लगा दी और विरोध प्रदर्शन किया. बिगड़ती हालत को देखते ही प्रशासन और पुलिस अधिकारी पुलिस बल के साथ मौके पर पहुंचे और स्थिति को नियंत्रण में करने के प्रयास शुरू कर दिए.

बैतूल के दामजीपुरा में एक कथित वीडियो सर्कुलेट होने के बाद रविवार को माहौल तनावपूर्ण हो गया. वीडियो में व्यक्ति पर उसके ही मवेशी के साथ दुष्कर्म करने का आरोप है. घटना की जानकारी फैलते ही आक्रोश भड़क उठा और हिंदू संगठनों से जुड़े लोगों ने विरोध प्रदर्शन करते हुए सात दुकानों में आगजनी और तोड़फोड़ की घटना को अंजाम दिया. इसके साथ ही सामान भी उठा कर ले गए. पुलिस ने स्थिति को नियंत्रित करते हुए आरोपी युवक को हिरासत में ले लिया है. बताया जा रहा है कि, दमजीपुरा गांव में हलचल शुरू हो गई थी. जैसे-जैसे वीडियो की चर्चा फैलती गई, लोगों का गुस्सा बढ़ता गया. आक्रोशित भीड़ ने सबसे पहले आरोपी से जुड़ी बताई जा रही पंचर की दुकान को आग के हवाले किया. इसके साथ ही इलेक्ट्रिक दुकान, सैलून, मोबाइल हार्डवेयर की दुकान, ऑटो पार्ट्स की दुकान को भी आग लगा दी. आरोप है कि भीड़ सामान भी उठा कर भी ले गई. भीड़ यही नहीं रुकी मोहल्ले में जाकर चार कार और चार बाइकों में तोड़फोड़ की, एक घर में भी तोड़ फोड़ की गई.

आगजनी की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम को मौके पर बुलाया गया. कड़ी मशक्कत के बाद दुकानों में लगी आग पर काबू पाया गया. आगजनी में दुकान मालिकों का लाखों का नुकसान पहुंचा है. हालांकि किसी के हताहत होने की खबर नहीं है. स्थिति को नियंत्रण में रखने के लिए आसपास के कई जिलों से पुलिस फोर्स बुलाया गया है. फिलहाल स्थिति नियंत्रण में है. पीड़ितों ने पुलिस में कोई दर्ज नहीं कराई है.

एसपी का कहना है कि, ”एक मवेशी के साथ दुष्कर्म के आरोप पर हमने आरोपी युवक को गिरफ्तार कर लिया है. तनाव को देखते हुए इलाके में पुलिस बल तैनात किया गया है. गुस्साए लोगों को समझाइश दी गई है. जिन लोगों के वाहन जलाए गए उन्होंने शिकायत दर्ज नहीं कराई है. शिकायत आने पर जांच करवाने के साथ ही कार्यवाही की जाएगी.”

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *