GOLD SILVER RATE TODAY: सोने व चांदी के भाव में बदलाव, जाने ताजा भाव
अंतरराष्ट्रीय बाजार में मजबूती और डॉलर में उतार-चढ़ाव के बीच सोने व चांदी के भाव में बदलाव का दौर जारी है। आज मंगलवार सुबह सोने की कीमतों में ₹1420 प्रति दस ग्राम की गिरावट देखने को मिली है, वहीं चांदी का भाव भी ₹20,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। सोमवार शाम (2 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,53, 320 और चांदी का भाव ₹3,00,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,39,250, 24 कैरेट का भाव ₹1,51,900 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,13,960 चल रहे हैं। चांदी ₹2,80,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
