रैगिंग पर बवाल…छात्रों ने एक-दूसरे को लाठी-डंडे, बेल्ट से पीटा, आधा दर्जन मेडिकल छात्रों के सिर फूटे

रीवा के श्याम शाह मेडिकल कॉलेज में रैगिंग को लेकर शुरू हुआ विवाद सोमवार को हिंसक संघर्ष में बदल गया। यूजी हॉस्टल से शुरू हुई मारपीट संजय गांधी अस्पताल की इमरजेंसी तक पहुंच गई, जहां गंभीर मरीजों और उनके परिजनों के बीच छात्रों ने एक-दूसरे को दौड़ा-दौड़ पिटा. यूजी हॉस्टल में सीनियर छात्रों ने फ्रेशर्स की रैगिंग शुरू की थी। जब जूनियर छात्रों ने रैगिंग का विरोध किया दो दोनों पक्षों के बीच विवाद होने लगा। इसके बाद विवाद हाथापाई शुरू हो गई। आरोप है कि सीनियर छात्रों ने हॉस्टल में रखी लाठियों और बेल्ट से जूनियर छात्रों पर हमला किया है। इस मारपीट में कई जूनियर छात्र घायल हो गए, जिनके सिर फूटे हैं। छात्रों को इलाज के लिए संजय गांधी अस्पताल में भर्ती किया गया है।

छात्रों ने इमरजेंसी वार्ड व गलियारों में शाम को भी मारपीट की है। छात्रों ने अस्पताल परिसर में एक-दूसरे का पीछा कर लात-घूंसे और डंडों से पिटाई की है। मारपीट का मामला सामने आने के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन हरकत में आया और श्याम शाह मेडिकल कॉलेज के डीन सुनील अग्रवाल एवं वरिष्ठ प्रोफेसर मौके पर पहुंची और जूनियर छात्रों की शिकायत सुनने के बाद मारपीट कर रहे आरोपियों के खिलाफ कड़ी से कड़ी कार्रवाई करने का निर्देश दिया है। छात्रों की लड़ाई में कई मरीज जान बचाकर भागे।

जानकारी के मुताबिक हॉस्टल में सीनियर छात्र किसी बात को लेकर जूनियर छात्र से हाथापाई शुरू कर दी थी। जिसका विरोध करने पर जमकर मारपीट की गई इस दौरान का हॉस्टल में तैनात सुरक्षा कर्मी तमाशबीन बने रहे। जिसके बाद सीनियर छात्रों ने जूनियर छात्रों को दौड़ा-दौड़ा कर लाठी डंडे लात घूसों से पीटा। इस मामले को लेकर जब सीएमओ इशिता अग्रवाल ने कहा कि मारपीट की घटना से कुछ छात्र घायल हुए हैं अस्पताल उनका उपचार किया जा रहा है। मांमले में कार्रवाई पूरी जानकारी प्राप्त होने के बाद दी जाएगी। मारपीट की घटना के बाद मेडिकल कॉलेज प्रबंधन पर गंभीर सवाल खड़े हो रहे हैं।