न्यूयॉर्क में नीलाम हुई 400 साल पुरानी बाइबिल

बाइबिल ईसाइयों का धार्मिक ग्रंथ है, जिसमें उनके धर्म के नियम, कहानियां, सिद्धांत, भविष्यवाणी और इतिहास लिखा है। हर साल 10 करोड़ से ज्यादा बाइबिल छापी और विश्व स्तर पर वितरित की जाती हैं। हालांकि, ऐतिहासिक बाइबिल खास महत्व रखती हैं और संग्राहक उनकी खोज में लगे रहते हैं।
अब 400 साल पहले छापी गई एक बाइबिल की नीलामी हुई है, जो लाखों की कीमत पर बिकी है। इस दुर्लभ बाइबिल को न्यूयॉर्क स्थित डगलबी स्टीफेंसन नाम के नीलामीघर ने बेचा है। नॉरफोक के पुरातन पुस्तक विक्रेता साइमन फिंच ने इसे खरीदा है और नया घर दिया है।
यह 27 लाख रुपये से ज्यादा की कीमत पर नीलाम हुई है, जो इसकी अनुमानित कीमत से 5 गुना ज्यादा है। इस बाइबिल की खासियत यह है कि इसे 1611 में राजा जेम्स के लिए तैयार किया गया था। हालांकि, एक त्रुटि के कारण इसे खारिज कर दिया गया था।

डगलबी स्टीफेंसन की विशेषज्ञ कोरली थॉमसन ने कहा, “बाइबिल का यह अंग्रेजी अनुवाद 1604 में राजा जेम्स द्वारा करवाया गया था और यह 7 साल की परियोजना थी, जिसमें देश के लगभग 50 प्रमुख विद्वान शामिल थे।”
इसे 1611 में छापा गया, जिसकी कुछ प्रतियों में ‘शी’ की जगह ‘ही’ छप गया। इन गलत छपाई वाली प्रतियों में से ही एक नीलाम हुई है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *