GOLD SILVER RATE TODAY: सोने व चांदी की कीमतों में फिर नरमी, जाने ताजा भाव
सोने व चांदी की कीमतों में फिर नरमी देखी गई है। आज गुरुवार सुबह सोने की कीमतों में ₹5020 प्रति दस ग्राम की गिरावट आई है, वहीं चांदी का भाव भी ₹20,000 प्रति किग्रा नीचे लुढ़का है। बुधवार शाम (4 फरवरी 2026) को 24 कैरेट का भाव ₹1,59,590 और चांदी का भाव ₹3,20,000 (प्रति किग्रा) पर बंद हुआ था। भारतीय सराफा बाजार (व्यापारियों द्वारा प्राप्त आंकड़ों के अनुसार) द्वारा जारी कीमतों के अनुसार, आज 22 कैरेट सोने के दाम ₹1,41,700, 24 कैरेट का भाव ₹1,54,570 और 18 कैरेट सोने का रेट ₹1,15,970 चल रहे हैं। चांदी ₹3,00,000 (प्रति किग्रा) दर्ज हुई।
