लोकसभा में बजट पर शुरू नहीं हो सकी चर्चा, जोरदार हंगामा, कार्यवाही 3 बजे तक स्थगित
लोकसभा की कार्यवाही दो बजे जैसे ही तीसरी बार शुरू हुई, विपक्षी सदस्य वेल में आ गए और नारेबाजी शुरू कर दी. आसन पर आईं संध्या राय ने विपक्षी सदस्यों के व्यवहार को अनुचित बताते हुए उनसे अपनी चेयर पर जाने, सदन चलने देने की अपील की. पीठासीन की अपील का सदस्यों पर कोई असर नहीं हुआ. संध्या राय ने यह भी कहा कि सोमवार से सदन में जिस तरह का आपका व्यवहार है, पूरा देश देख रहा है. उन्होंने इसके बाद सदन की कार्यवाही तीन बजे तक स्थगित करने की घोषणा कर दी.
