‘खड़गे जी बैठकर करें नारेबाजी, उनकी उम्र का ख्याल…’, राज्यसभा में पीएम मोदी ने ली चुटकी

राज्यसभा में पीएम मोदी राष्ट्रपति के अभिभाषण पर राज्यसभा में धन्यवाद प्रस्ताव पर हुई चर्चा का जवाब दे रहे हैं. इस दौरान विपक्ष ने जमकर नारेबाजी की. इसी दौरान पीएम मोदी ने कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे को लेकर चुटकी ली. उन्होंने विपक्ष के हंगामा कर रहे सदस्यों के लिए कहा कि वह खड़गे जी की उम्र का लिहाज करें. पीएम मोदी ने जैसे ही राज्यसभा में बोलने की शुरुआत की, विपक्ष जमकर नारेबाजी करने लगा. इस दौरान पीएम मोदी ने कहा कि, ‘आदरणीय सभापति जी। मेरी एक प्रार्थना है, आदरणीय खरगे जी की उम्र देखते हुए वो बैठ कर के भी नारे बोल सकते है तो अच्छा होगा. ताकि उनको कष्ट ना हो. इससे नौजवान बहुत लोग है.

राष्ट्रपति के अभिभाषण पर धन्यवाद प्रस्ताव पर चर्चा का जवाब देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि ‘हमें न रुकना है, ना पीछे मुड़कर देखना है. हमें लक्ष्य को प्राप्त करना है. पीएम मोदी ने कहा कि देश विकास की नई ऊंचाइयों को छू रहा है. विश्व का भारत के प्रति आकर्षण बढ़ा है. आज दुनिया भरोसे के साथ भारत की ओर देख रही है. पीएम मोदी ने कहा कि देश आज तेज गति और लो इंफ्लेशन के साथ आगे बढ़ रहा है. ऐसा बहुत कम देखने को मिलता है. देश हमें फ्रेजाइल फाइव इकोनॉमी के रूप में मिला था. हम इसे चौथे नंबर तक लेकर आए हैं और बहुत जल्द तीसरे नंबर की इकोनॉमी बनने की ओर अग्रसर है.’

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *