Share Market : गिरावट के साथ खुला बाजार, जानें सेंसेक्स-निफ्टी का हाल
भारतीय शेयर बाजार आज शुक्रवार को लाल निशान पर खुला। अमेरिकी शेयर बाजारों में कमजोर रुझान के बीच आईटी क्षेत्र के प्रमुख शेयरों में गिरावट के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में शेयर बाजार के बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। निवेशकों को एमपीसी के फैसलों का इंतजार है। पिछले बार ब्याज दरों में 0.25 अंक की कटौती की गई थी। पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 225.15 अंक गिरकर 83,088.78 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 89.25 अंक गिरकर 25,553.55 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में सकारात्मक निवेशक भावनाओं के चलते रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे बढ़कर 90.23 पर पहुंच गया।
