BIG NEWS : रायपुर में ऑयल फैक्ट्री में लगी आग…कावेरी इंडस्ट्री में आग लगने से हड़कंप, फायर ब्रिगेड–पुलिस की टीम पहुंची

छत्तीसगढ़ : राजधानी रायपुर के उरला औद्योगिक क्षेत्र स्थित कावेरी इंडस्ट्री में शनिवार दोपहर अचानक भीषण आग लग गई। देखते ही देखते आग ने फैक्ट्री के एक हिस्से को अपनी चपेट में ले लिया, जिससे इलाके में अफरा-तफरी मच गई। आग इतनी तेज है कि फैक्ट्री से उठता काला धुआं करीब 5 किलोमीटर दूर तक दिखाई दे रहा है, जिससे पूरे इलाके में अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। घटना की सूचना मिलते ही दमकल विभाग की तीन गाड़ियां मौके पर पहुंचीं और आग पर काबू पाने का प्रयास जारी है। डामर और ऑयल जैसी ज्वलनशील सामग्री होने के कारण आग तेजी से फैलने की आशंका बनी हुई है। फिलहाल किसी के हताहत होने की पुष्टि नहीं हुई है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *