Share Market : बढ़त के साथ खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 247 अंक चढ़ा, निफ्टी 25900 के पार

हफ्ते के दूसरे कारोबारी दिन यानी आज मंगलवार को भारतीय बाजार बढ़त के साथ खुला। एशियाई बाजारों में सकारात्मक रुझानों और विदेशी निधियों के निरंतर प्रवाह के चलते, इक्विटी बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी ने मंगलवार को लगातार तीसरे सत्र में अपनी बढ़त जारी रखी। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 11 पैसे गिरकर 90.77 पर आ गया।

शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 247.01 अंक या 0.29 प्रतिशत चढ़कर 84,312.76 पर पहुंच गया। वहीं 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 80.25 अंक या 0.31 प्रतिशत बढ़कर 25,947.55 पर पहुंच गया।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *