Gold Silver Price Today : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव जारी, जाने ताजा भाव

सोने-चांदी की कीमतों में जारी उतार-चढ़ाव के बीच आज मंगलवार को खरीदारों और निवेशकों के लिए अच्‍छी खबर आई. मंगलवार को बाजार खुलते ही सोने-चांदी की कीमतों में गिरावट देखी गई. सोमवार को 1.58 लाख रुपये/10 ग्राम के भाव पर क्‍लोज हुआ गोल्‍ड मंगलवार को करीब 1,500 रुपये की गिरावट के साथ खुला. वहीं चांदी में करीब 5,000 रुपये की गिरावट दिखी. सिल्‍वर सोमवार के बंद भाव 2,62,620 रुपये/किलो से 3 हजार से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 2,59,997 के स्तर पर खुली. इसमें और गिरावट देखी गई.

शुरुआती कारोबार में मार्च डिलीवरी वाली चांदी गिरावट के साथ खुलने के बाद एक झटके में 5,000 रुपये से ज्‍यादा सस्‍ती हो गई. 5,300 रुपये से ज्‍यादा की गिरावट के साथ 2.57 लाख रुपये/किलो के भाव पर ट्रेड कर रही थी. वहीं अप्रैल डिलीवरी वाला सोना 1.57 लाख रुपये के आसपास कारोबार करता दिखा.

 

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *