SECL खदान से रोजाना 100 टन कोयला चुरा रहे ग्रामीण, अमेरा-खदान में घुस रहे 300 से अधिक लोग
छत्तीसगढ़ : सरगुजा जिले में SECL के अमेरा खदान से बड़े पैमाने पर कोयले की चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। अमेरा खदान में कई दिनों से रोज करीब 300 से अधिक की संख्या में महिला-पुरुष घुसकर बोरों में भरकर कोयला निकाल रहे हैं। रोजाना सैकड़ो की संख्या में ग्रामीण कोयला चोरी करने खदान में पहुंच रहे हैं कोयला चोरी करने से रोक रहे खदान कर्मियों पर ग्रामीणों के द्वारा हमला कर दिया जाता है। यही नहीं इन कोयले को बाइक के माध्यम से ईट भट्ठों में सप्लाई किया जा रहा है। खदान से प्रतिदिन सैकड़ो कोयला चोरी से सरकार को लाखों रुपए का नुकसान उठाना पड़ रहा है। एसईसीएल प्रबंधन या प्रशासन के ओर से अमेरा खदान से कोयला चोरी पर अंकुश लगाने कोई सार्थक कदम अब तक नहीं उठाया गया है।कोयला चोरी को लेकर पूर्व में पुलिस के द्वारा कई ग्रामीणों के खिलाफ कार्रवाई की जा चुकी है परंतु कोयला चोरी थमने का नाम नहीं ले रहा है।
प्रतिदिन सैकड़ो की संख्या में ग्रामीणों का समूह अमेरा खदान में घुसकर कोयला चोरी कर रहे हैं। कोयला चोरी रोकने सीसीएल प्रबंधन नाकाम नजर आ रहा है। ग्रामीणों के समूह द्वारा प्रतिदिन 100 टन से ऊपर की कोयले की चोरी की जा रही है। अमेरा खदान से कोयला चोरी कर ग्रामीण ईंट भट्टों में सप्लाई कर रहे हैं इसके अलावा ग्रामीणों के द्वारा घरों में बड़ी मात्रा में कोयला संग्रहित करके रखा गया है। जिसकी सप्लाई चार पहिया छह पहिया और ट्रकों के माध्यम से किया जाता है। अमेरा खदान प्रबंधन कोयला चोरी रोकने में पूरी तरह से लाचार और आशय नजर आ रहा है।
