SA vs AFG T20 World Cup 2026: डबल सुपर ओवर में अफगान‍िस्तान की हार, साउथ अफ्रीका ने आख‍िरी गेंद पर पलटा मैच

साउथ अफ्रीका और अफगान‍िस्तान के बीच टी20 वर्ल्ड कप 2026 का मैच बेहद रोमांचक हुआ. पहले खेलते हुए साउथ अफ्रीकी टीम ने 187 रन बनाए, जवाब में खेलने उतरी अफगान‍िस्तान की टीम भी 187 रन बना सकी. बाद में सुपर ओवर में भी दोनों टीमों ने 17 रन बनाए और यह भी टाई हुआ. डबल सुपर ओवर में अफ्रीका ने पहले खेलते हुए 23 रन बनाए. इसके बाद डबल सुपर ओवर में साउथ अफ्रीका की टीम ने जीत दर्ज की.