Share Market : लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 421 अंक टूंटा, निफ्टी 25,832

भारतीय शेयर बाजार आज गुरुवार को गिरावट के साथ खुला। अमेरिकी बाजारों से मिले कमजोर संकेतों के बीच इंफोसिस और टाटा कंसल्टेंसी सर्विसेज जैसी आईटी कंपनियों के शेयरों में भारी नुकसान के चलते गुरुवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क इक्विटी इंडेक्स सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 38 पैसे बढ़कर 90.40 पर पहुंच गया। पिछले दिन की गिरावट को जारी रखते हुए, 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स शुरुआती कारोबार में 421.66 अंक या 0.50 प्रतिशत गिरकर 83,811.98 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 121.10 अंक या 0.47 प्रतिशत गिरकर 25,832.75 पर आ गया। विश्लेषकों ने कहा कि कच्चे तेल की बढ़ती कीमतों ने भी निवेशकों के बीच सतर्कता की भावना को बढ़ावा दिया है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *