राजस्थान में गर्मी बढ़ी, बिहार-झारखंड में पारा 10° से नीचे, हिमाचल में 42 दिन बाद स्कूल खुले

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में ही 3 प्रमुख मैदानी राज्यों राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30 डिग्री का आंकड़ा पार कर चुका है। इससे सर्दी का असर खत्म होने लगा है। हालांकि दिल्ली, यूपी, बिहार, झारखंड, पंजाब-हरियाणा में तापमान में उतार-चढ़ाव बना हुआ है। बिहार-झारखंड के कई जिलों में पारा 10 डिग्री से नीचे रिकॉर्ड किया गया। पश्चिमी हिमालय में लगातार दो वेस्टर्न डिस्टरबेंस यानी पश्चिमी विक्षोभ एक्टिव होंगे। पहला 13 फरवरी और दूसरा 16 फरवरी से। इसके कारण पहाड़ी क्षेत्रों में मौसम बदल सकता है। हिमाचल प्रदेश में 42 दिन बाद स्कूलों का विंटर वेकेशन खत्म हो गया है। यहां गुरुवार से स्कूल खुल गए हैं। हालांकि प्रदेश के 10 कस्बों में तापमान 5 डिग्री से नीचे चल रहा है।

जम्मू कश्मीर में मंगलवार-बुधवार को कुछ जगहों पर बर्फबारी से सर्दी बढ़ गई। मौसम विभाग का कहना है कि अगले 9 दिन तक प्रदेश में कहीं भी भारी बर्फबारी नहीं होगी।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *