बेंगलुरु में इंजीनियर ने चाकू मारकर माता-पिता की हत्या की, स्टार्टअप के लिए पैसे देने से इनकार किया था

बेंगलुरु में 33 साल के सॉफ्टवेयर इंजिनीयर ने चाकू मारकर अपने माता-पिता की हत्या कर दी। घटना बुधवार सुबह करीब 7:30 बजे की है। आरोपी का नाम रोहन चंद्र भट्ट है। पुलिस के मुताबिक आरोपी रोहन ने स्टार्टअप के लिए माता-पिता से पैसे मांगे थे। मना करने पर उसने दोनों को चाकू से मार डाला। मृतकों की पहचान रिटायर्ड नेवी कैप्टन नवीन चंद्र भट्ट(60) और उनकी पत्नी डॉ. श्यामला भट्ट(55) जो कि पेशे से डेंटिस्ट थीं, के रूप में हुई है। हमले के बाद आरोपी दोनों को मणिपाल अस्पताल लेकर गया। जहां इलाज के दौरान डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

घटना के बाद अस्पताल की डॉक्टर ने आरोपी के खिलाफ हत्या का मामला दर्ज करवाया है। वे उसी अपार्टमेंट में रहती हैं। पुलिस ने आरोपी रोहन को मौके से ही हिरासत में ले लिया। आरोपी को कोर्ट में पेश किया जाएगा।दंपति की एक बेटी भी है जो कि अमेरिका में रहती है। उसके पहुंचने के बाद ही शवों का पोस्टमॉर्टम किया जाएगा।

 

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *