उत्तराखंड के 7 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे, MP के 15 शहरों में 30° पार

देश में फरवरी के दूसरे हफ्ते में मैदानी राज्यों राजस्थान, उत्तर प्रदेश, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में पारा 30°C का आंकड़ा पार कर चुका है। इन राज्यों में कई जिलों में तेज गर्मी पड़ रही है और सुबह-शाम सर्दी हो रही है। राजस्थान के चित्तौड़गढ़ 31°C रहा, वहीं मध्य प्रदेश के 15 शहरों में तापमान ने 30°C तक पहुंच गया। दक्षिण भारत के कर्नाटक में आज गर्मी का अलर्ट है। हिमालय के राज्यों में उत्तराखंड के 7 शहरों में पारा माइनस 10°C से नीचे रिकॉर्ड किया गया है। गुरुवार को सबसे कम तापमान मुनस्यारी में माइनस 26 डिग्री रहा। हिमाचल प्रदेश के सात शहरों में गुरुवार को पारा 5 डिग्री से कम रहा।

जम्मू-कश्मीर के ऊंचाई वाले इलाकों में अभी हल्की बर्फबारी का दौर चल रहा है। बुधवार-गुरुवार को अनंतनाग में बर्फबारी हुई। कश्मीर को जम्मू से जोड़ने वाली मुगल रोड पर कई फीट बर्फ जमी है, इसके कारण यह अभी भी बंद है।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *