ट्रक के पीछे-घुसी कार…3 CRPF जवान और ड्राइवर की मौत, जगदलपुर से रायपुर की ओर जा रहे थे, धमतरी में हादसा
छत्तीसगढ़ के धतमरी जिले में तेज रफ्तार कार ट्रक के पीछे जा घुसी। इस हादसे में कार सवार CRPF के 3 जवान और ड्राइवर की मौत हो गई। जबकि एक जवान गंभीर रूप से घायल हो गया। जिसे रायपुर रेफर किया गया है। पुलिस से मिली जानकारी के अनुसार खपरी बायपास पर जगदलपुर बटालियन से आ रही एक डिजायर कार की ट्रक से जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी भीषण थी कि कार बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गई। इस हादसे में मौके पर ही दो जवानों की मौत हो गई, जबकि दो घायलों ने अस्पताल पहुंचने के बाद दम तोड़ दिया।
हादसे में एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल है, जिसका उपचार जारी है। सूचना मिलते ही वरदान परमार्थ एम्बुलेंस सेवा संस्था के शिवा प्रधान, डुमन साहू और हेमंत प्रधान मौके पर पहुंचे। उन्होंने क्षतिग्रस्त वाहन में फंसे शवों को बाहर निकालकर पोस्टमार्टम के लिए जिला अस्पताल पहुंचाया। फिलहाल मृतकों के नाम की पुष्टि नहीं हो पाई है।
