नोएडा में सेक्टर-39 के पास कार में मिले युवक-युवती के शव, दोनों के लगी गोली, मौके से पिस्तौल बरामद

नोएडा में हैरान करने वाली खबर सामने आई है। सेक्टर 39 में एक कार में दो शव बरामद हुए हैं। दोनों को गोली लगी है। साथ ही पुलिस ने कार से एक पिस्तौल भी बरामद भी कर ली है। कार में दोनों के शव खून से लथपथ थे। सूचना मिलने पर पुलिस ने जांच शुरू कर दी है। सूत्रों के मुताबिक शुरूआती जांच में लगता है लड़के ने पहले लड़की को गोली मारी फिर खुद को गोली मारी। लड़के के हाथ में पिस्टल मिली है जिस से पुलिस ने ये आशंका जताई है। पुलिस टीम मौके पर जांच में जुट गई है। पुलिस ने बताया कि लड़के पहचान सुमित के रूप में हुई। सुमित दिल्ली के त्रिलोकपुरी का रहने वाला था। वहीं लड़की नोएडा में सेक्टर 58 की रहने वाली थी।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *