हरदोई में बकरियों का रॉयल बर्थडे, गांव भर में बंटे कार्ड, DJ की धुनों पर थिरके युवा
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बकरियों का बड़े धूमधाम से जन्मदिन मनाया गया. इसके लिए बकरी के मालिक ने गांव भर में कार्ड भी बांटे थे. उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बकरियों का बर्थडे मनाने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. यहां सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों,स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन किसी उत्सव की तरह मनाया. इसके लिए बकायदा गांव भर में कार्ड भी बांटे गए थे.यह कोई साधारण आयोजन नहीं था बल्कि इसमें पूरे रीति-रिवाज,भक्ति और भव्यता का संगम देखने को मिला.
इस कार्यक्रम के लिए लालाराम ने बाकायदा निमंत्रण पत्र छपवाकर ग्रामीणों को आमंत्रित किया था.जश्न की शुरुआत धार्मिक अनुष्ठानों से हुई जिसमें गांव में रामायण और भागवत पाठ का आयोजन किया गया.बकरियों को नहला-धुलाकर फूलों की मालाएं पहनाई गईं और नए कपड़े भी पहनाए, वहीं इस जन्मदिन की पार्टी के वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहे हैं.
उत्तर प्रदेश के हरदोई जिले में बकरियों का बर्थडे मनाने का अनोखा वीडियो वायरल हो रहा है. यहां सदर तहसील के गौरा डांडा गांव में रहने वाले पशुपालक लालाराम श्रीवास्तव ने अपनी दो बकरियों,’स्वीटी’ और ‘मोनिका’ का जन्मदिन उत्सव की तरह मनाया. इसके लिए बकायदा गांव भर में कार्ड भी बांटे गए.… pic.twitter.com/eWLvj2Qj75
— NDTV India (@ndtvindia) February 16, 2026
माहौल तब और रंगीन हो गया जब डीजे की धुनों पर गांव के बच्चे,युवा और बुजुर्ग जमकर थिरके.दरअसल 14 फरवरी की रात लालाराम ने इस मौके पर करीब 200 लोगों के लिए शानदार दावत का इंतजाम किया था खास बात यह है कि पिछले साल भी उन्होंने इसी तरह 300 मेहमानों को बुलाकर जश्न मनाया था और 51 कन्याओं को भोज कराया था.
ग्रामीण सोनू का कहना है कि यह केवल एक आयोजन नहीं, बल्कि लालाराम के अटूट पशु-प्रेम की मिसाल है.स्वीटी और मोनिका उनके परिवार का हिस्सा हैं.आज के दौर में जहां लोग अपनों को भूल जाते हैं,वहीं लालाराम का यह अनोखा कदम समाज को बेजुबानों के प्रति संवेदनशीलता और प्रेम का बड़ा संदेश दे रहा है.
