CBSE Board Exam 2026: 17 फरवरी से शुरू होंगी 10वीं-12वीं की परीक्षा, चेक करें गाइडलाइंस

सीबीएसई की बोर्ड परीक्षाएं 17 फरवरी 2026 से शुरू हो रही हैं. इस दिन से कक्षा 10वीं और 12वीं दोनों पेपर शुरू होंगे. परीक्षाएं तय शेड्यूल के अनुसार अलग-अलग विषयों में आयोजित की जाएंगी. बोर्ड ने छात्रों को सलाह दी है कि वे परीक्षा से पहले अपना एडमिट कार्ड डाउनलोड कर लें, परीक्षा केंद्र और रिपोर्टिंग टाइम की पूरी जानकारी जांच लें और समय से केंद्र पर पहुंचे, ताकि किसी तरह की परेशानी न हो. ऐसे में छात्रों के लिए जरूरी है कि वे घबराएं नहीं, बल्कि सही रणनीति के साथ परीक्षा दें.

परीक्षा के दौरान इन बातों का रखें ध्यान

किसी एक सवाल पर ज्यादा समय मत लगाएं.
अगर कोई प्रश्न कठिन लगे तो उसे छोड़कर आगे बढ़ें और बाद में वापस आएं.
डायग्राम साफ और सही लेबल के साथ बनाएं.
आखिरी 10–15 मिनट जरूर बचाकर रखें, ताकि अपने जवाब दोबारा चेक कर सकें.

परीक्षा केंद्र पर क्या लेकर जाएं

सीबीएसई एडमिट कार्ड
नीला बॉलपॉइंट पेन
पारदर्शी ज्योमेट्री बॉक्स
पेंसिल, रबर और शार्पनर
पारदर्शी पानी की बोतल
साधारण घड़ी

परीक्षा से पहले क्या करें

NCERT अच्छी तरह दोहराएं – ज्यादातर सवाल NCERT से ही आते हैं.
महत्वपूर्ण फॉर्मूले और थियोरम एक जगह लिखकर रिवाइज करें.
पिछले साल के प्रश्नपत्र और सैंपल पेपर हल करें.
जिन टॉपिक्स में दिक्कत है, उन्हें आखिरी समय में जरूर दोहराएं.
परीक्षा से एक दिन पहले हल्का रिविजन करें, नया टॉपिक शुरू न करें.
परीक्षा के दौरान क्या करें

पहले पूरा प्रश्नपत्र ध्यान से पढ़ें.

आसान सवाल पहले हल करें.
किसी एक प्रश्न पर ज्यादा समय न लगाएं.
हर स्टेप साफ-सुथरा लिखें, क्योंकि गणित में स्टेप मार्किंग मिलती है.
डायग्राम साफ बनाएं और सही लेबल करें.
आखिरी 10–15 मिनट उत्तर दोबारा जांचने के लिए रखें.

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *