भिलाई : बोर्ड-परीक्षा से पहले 10वीं की छात्रा ने की खुदकुशी, फंदे से लटकती मिली लाश

छत्तीसगढ़ बोर्ड की परीक्षाएं 20 फरवरी से शुरू होंगी। एग्जाम के पहले 10वीं की एक छात्रा ने घर में दुपट्टे से फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली है। रात में 12 बजे तक पढ़ाई करती रही, फिर सुबह फंदे से लाश लटकती मिली है। घटना जामुल थाना इलाके की है। जानकारी के मुताबिक, घासीदास नगर में रहने वाली 17 वर्षीय नारायणी कक्षा 10वीं की छात्रा थी। स्वामी आत्मानंद स्कूल हाउसिंग बोर्ड पढ़ती थी। छात्रा सोमवार को स्कूल से अपना एडमिट कार्ड लेकर घर लौटी थी। परिजनों के मुताबिक छात्रा सामान्य लग रही थी और परीक्षा की तैयारी में जुटी हुई थी। ये 5 बहनों में तीसरे नंबर की थी।

आज मंगलवार सुबह जब परिजन कमरे में पहुंचे तो उन्होंने छात्रा को फंदे पर लटका हुआ पाया। आनन-फानन में पुलिस को सूचना दी गई। मौके पर पहुंची जामुल पुलिस ने शव को नीचे उतरवाकर पंचनामा कार्रवाई की। पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए कचादुंर स्थित चंदूलाल चंद्राकर मेडिकल कॉलेज भेज दिया है।

छात्रा की आत्महत्या के मामले में जामुल पुलिस ने विवेचना शुरू कर दी है। फिलहाल आत्महत्या के कारणों का पता नहीं चल सका है। पुलिस परिजनों से पूछताछ कर रही है। बताया जा रहा है कि परीक्षा के दबाव या किसी अन्य कारण से छात्रा ने यह कदम उठाया, इसका खुलासा जांच के बाद ही हो सकेगा।

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You may have missed