रिजिजू बोले- राहुल देश की सुरक्षा के लिए खतरा, वे नक्सलियों से मिलते हैं, संसद में उनका बर्ताव बच्चों जैसा

केंद्रीय संसदीय मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने आज बुधवार को कहा कि राहुल गांधी भारत की सिक्योरिटी के लिए सबसे खतरनाक इंसान बन गए हैं। वे भारत विरोधी ताकतों से जुड़े हैं। वे विदेश और देश में नक्सलियों, उग्रवादियों और जॉर्ज सोरोस जैसे लोगों से मिलते हैं। रिजिजू ने ये बातें न्यूज एजेंसी को दिए इंटरव्यू में कहीं। रिजिजू ने आगे कहा कि संसद में राहुल का बर्ताव बचकाना और गैर-जिम्मेदाराना है। एक लीडर ऑफ अपोजिशन पूरे विपक्ष को रिप्रेजेंट करता है। संसद के बाहर जाकर लोगों को देशद्रोही कहना, ड्रामा वाले सिट-इन करना और एक अनपब्लिश्ड किताब लहराना। यह सब बच्चों जैसा बर्ताव है। हमने इंडिया के इतिहास में ऐसा लीडर ऑफ अपोजिशन कभी नहीं देखा। उन्होंने कहा कि कांग्रेस का काम सिर्फ संसद में हंगामा करना है। कांग्रेस कहती है कि हम उन्हें बोलने नहीं देते। लेकिन जैसे ही वे (राहुल) अंदर आते हैं। हंगामा, बैनर और नारेबाजी शुरू हो जाती है।

कांग्रेस के सीनियर लीडर मणिशंकर अय्यर के इस बयान पर कि वह ‘गांधीवादी, नेहरूवादी, राजीववादी हैं, लेकिन राहुलवादी नहीं हैं। इस पर रिजिजू ने कहा कांग्रेस के पास कभी मजबूत लीडर हुआ करते थे जिनकी बातों और काम में मैच्योरिटी थी। लेकिन, धीरे-धीरे कांग्रेस राहुल गांधी जैसी हो गई है और उनके आस-पास रहने वाले लोग भी उनके जैसे हो गए हैं। हम सोच भी नहीं सकते थे कि कांग्रेस ऐसी हो जाएगी।

राहुल गांधी के समर्थक भी अब उन्हें गंभीरता से क्यों नहीं लेते क्योंकि राहुल बिना सच के बोलते हैं। अगर प्रधानमंत्री किसी से मिले हैं या अगर कोई डॉक्यूमेंट मौजूद हैं, तो उन्हें पेश करें। वे बिना किसी आधार के प्रधानमंत्री का नाम जबरदस्ती ले रहे हैं। रिजिजू ने पार्लियामेंट में गांधी के बर्ताव पर भी सवाल उठाया और कहा, राहुल गांधी लोकसभा में बिना मतलब के बोल रहे हैं। अगर आप अपोजिशन लीडर हैं, तो क्या आप नियमों से ऊपर हैं?”

रिजिजू ने आगे दावा किया कि भारत में “15-20% लेफ्ट इकोसिस्टम” राष्ट्रवाद का विरोध करता है और भारत की डिफ़ेंस, सिक्योरिटी और धार्मिक पहचान को प्रॉब्लम वाला मानता है। उन्होंने आरोप लगाया कि राहुल गांधी को आम जनता के बजाय इसी सेगमेंट से सपोर्ट मिल रहा है।

 

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *