पुणे : कार रोका, आंख में मिर्ची छोंका और…बीच बाजार हिंदू युवती को हारून शेख ने किया किडनैप
पुणे जिले के इंदापुर तालुका में एक 21 साल की हिंदू लड़की के अपहरण का सनसनीखेज मामला सामने आया है। दिनदहाड़े बाजार में परिवार के सदस्यों के सामने मिर्ची पाउडर डालकर युवती का अपहरण कर लिया गया। घटना के बाद इलाके में तनाव की स्थिति है। हिंदू संगठन और गुस्साए गांववालों ने पुणे-सोलापुर हाईवे पर देर रात आग लगा दी और रोड ब्लॉक कर दिया था। किडनैप के विरोध में हिंदू संगठनों ने पूरे भिगवन इलाके को आज, बुधवार को बंद किया है। मिली जानकारी के अनुसार, हिंदू युवती अपनी मां और भाई के साथ भिगवान मार्केट में शॉपिंग के लिए गई हुई थी। शाम करीब 4 बजे आरोपी जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख ने अपनी कार से युवती के परिवार को घेर लिया। उन्होंने पहले युवती की मां और भाई की आंखों में मिर्ची पाउडर फेंका, मारपीट की और फिर युवती को जबरन कार में बिठाकर ले गए। लड़के के जाने से इनकार करने पर उसके साथ मारपीट भी की गई।
भिगवान पुलिस स्टेशन में दोनों आरोपियों के खिलाफ परिवारवालों ने अपहरण का मामला दर्ज किया गया है। पुणे ग्रामीण पुलिस ने पूरे जिले में नाकाबंदी कर दी है और युवती की तलाश के लिए विशेष टीमें गठित की गई हैं। इस बीच लड़की के घरवालों और गुस्साए गांववालों ने भिगवान पुलिस स्टेशन के बाहर प्रोटेस्ट किया साथ ही पुणे-सोलापुर हाईवे पर आग लगा दी और देर रात तक रोड ब्लॉक कर दिया।
एडिशनल एसपी ने बताया कि आरोपी जहीर हारून शेख और अयान हारून शेख की तलाश तेज कर दी गई है, उसकी जल्द गिरफ्तारी की उम्मीद है। पूरे शहर में नाकाबन्दी कर दी गई है। टोल नको पर भी सिसिटीवी की जांच की जा रही है। आरोपियो को पकड़ने की कोशिश जारी है। पुलिस की अलग-अलग टीमों को रवाना किया गया है।
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों और गुस्साए ग्रामीणों ने भिगवान पुलिस स्टेशन के बाहर प्रदर्शन किया। विरोध इतना तेज हुआ कि प्रदर्शनकारियों ने पुणे-सोलापुर हाईवे पर टायर जलाकर रोड ब्लॉक कर दिया। हिंदू संगठनों ने पूरे भिगवान इलाके को बंद करने की भी घोषणा की। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए अतिरिक्त बल तैनात किया है और युवती की सुरक्षित वापसी के लिए छापेमारी जारी है। मामले की जांच जारी है।
इस घटना के बाद इलाके में भारी आक्रोश फैल गया। हिंदू संगठनों और गुस्साए ग्रामीणों ने आज पूरे भिगवान इलाके को बंद कर दिया है। सड़कों पर सन्नाटा पसरा है। पुलिस ने स्थिति को संभालने के लिए इलाके में अतिरिक्त बल तैनात किया है और युवती की सुरक्षित वापसी के लिए छापेमारी जारी है।
