जूनागढ़: देर रात शादी के पंडाल में पहुंची 2 शेरनियां, मची अफरातफरी, सामने आया Video
गुजरात के जूनागढ़ के प्लासवा गांव में एक शादी समारोह में खाने का पंडाल लगा हुआ था। वहां अचानक दो शेरनियां टहलते हुए पहुंच गईं। गनीमत यह रही कि तब तक ज्यादातर रिश्तेदार खाना खाकर जा चुके थे और तकरीबन खाने का कार्यक्रम खत्म हो चुका था। हालांकि, घर के कुछ लोग वहां पर मौजूद थे। जैसे ही लोगों ने शेरनियों को घूमते दिखे, वैसे ही किसी ने अपने फोन का कैमरा चालू करके वीडियो रिकॉर्ड कर लिया और सोशल मीडिया पर शेयर कर दिया। इसके बाद वीडियो तेजी से इंटरनेट पर वायरल हो गया।
हालांकि, जब दोनों शेर पहुंचे तो वहां कोई मौजूद नहीं था। समारोह में पहुंचने के बाद दोनों शेर मंडप के नीचे इधर-उधर चक्कर लगाते दिखाए दिए। उन्हें देखकर ऐसा लग रहा था कि मानो भोजन की तलाश में थें, लेकिन कुछ हाथ न लगने पर आखिरकार जंगल की ओर लौट गए।
गुजरात के जूनागढ़ का दृश्य है। एक शादी समारोह समाप्त होने के बाद जंगल के राजा अपने परिवार के साथ दावत में शामिल होने आए,
लेकिन उनके अनुरूप भोजन न मिलने के कारण राजा और उनका परिवार निराश होकर लौट गए। pic.twitter.com/7UHUpTVSzd
— Prof. इलाहाबादी ( نور ) (@ProfNoorul) February 17, 2026
