छत्तीसगढ़ को मिले 7 नए IAS, राज्य सेवा के अधिकारियों का हुआ प्रमोशन

छत्तीसगढ़ के सात राज्य प्रशासनिक सेवा अधिकारियों के लिए मंगलवार का दिन बड़ी सौगात लेकर आया. राज्य प्रशासन सेवा के सात वरिष्ठ अधिकारियों के लंबे समय का इंतजार खत्म हुआ और उन्हें भारतीय प्रशासनिक आईएएस में पदोन्नत कर दिया गया है. भारत सरकार के कार्मिक एवं प्रशिक्षण विभाग ने मंगलवार को इस संबंध में आधिकारिक गजट अधिसूचना जारी कर दी है.

केंद्र सरकार द्वारा जारी आदेश के अनुसार, ये नियुक्तियां साल 2024 की चयन सूची के तहत की गई हैं. अधिसूचना में स्पष्ट किया गया है कि 1 जनवरी 2024 से 31 दिसंबर 2024 के बीच राज्य में आईएएस संवर्ग में उत्पन्न हुई रिक्तियों के आधार पर इन अधिकारियों का चयन किया गया है. इन सभी अधिकारियों को छत्तीसगढ़ कैडर आवंटित करते हुए फिलहाल प्रोबेशन पर नियुक्त किया गया है.

इन अधिकारियों को मिला प्रमोशन

तीरथराज अग्रवाल
लीना कोसम
सौमिल रंजन चौबे
बीरेंद्र बहादुर पंचभाई
सुमित अग्रवाल
संदीप कुमार अग्रवाल
आशीष कुमार टिकारिहा

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *