पहले बॉयफ्रेंड को किया वीडियो कॉल, फिर 12वीं की छात्रा ने उठाया खौफनाक कदम, हालत देख परिजन भी हुए हैरान

छत्तीसगढ़ के जांजगीर-चांपा जिले से एक बड़ी और हैरान करने वाली खबर निकलकर सामने आ रही है। यहां 12वीं की छात्रा ने आत्महत्या कर ली। छात्रा का शव फांसी के फंदे से लटका हुआ मिला। छात्रा को इस हाल में देख उसके परिजनों के होश उड़ गए। इस घटना की सूचना तत्काल पुलिस को दी गई ,सूचना मिलते ही मौके पर पहुंची पुलिस ने छात्रा के शव को अपने कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

ये पूरा मामला जांजगीर-चांपा जिले के लछनपुर गांव का है। यहां 12वीं की छात्रा ने फांसी लगाकर की खुदकुशी कर ली। छात्रा ने खुदकुशी के पहले ब्वॉयफ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। प्रेम प्रसंग की वजह से खुदकुशी करने की बात सामने आई है। घटना की सूचना के बाद सिटी कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची और पंचनामा कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भिजवाया है।

छात्रा द्वारा आत्महत्या करने के बाद परिजन सदमे में हैं और रो-रोकर उनका बुरा हाल है। मामले में पुलिस ने मर्ग कायम किया है। पुलिस का कहना है कि खुदकुशी के पहले छात्रा ने अपने ब्वॉय फ्रेंड को वीडियो कॉल किया था। मामले में परिजन का बयान लेकर आगे की कार्रवाई की जाएगी।