Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में फिर दिखा बदलाव, जानिए क्या है भाव
सराफा बाजारों में सोने और चांदी के दामों में पिछले कुछ दिनों में लगातार बदलाव दिख रहा है. एक्सपर्ट के मुताबिक शादियों का सीजन और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर हो रहे बदलावों का असर सोने और चांदी के दामों में दिख रहा है. सोना और चांदी फिलहाल मंहगा हो गया है, जहां सोने के दामों में भी बढ़ोत्तरी दिखी है, जबकि चांदी के दामों में भी बढ़ोत्तरी हुई है. गोल्ड और सिल्वर के दामों में कई बड़े बदलाव दिख रहे हैं. पिछले तीन दिनों तक सोने और चांदी में गिरावट दिखी थी, लेकिन अब दोनों के रेट में बढ़ोत्तरी दिख रही है. 22 कैरेट सोने की बात की जाए तो 1 ग्राम की कीमत 14,395 रुपए है, एक दिन पहले यह कीमत 14,395 रुपए थी, दामों में आज के दिन 210 रुपए बढ़े हैं. इसी तरह से 8 ग्राम सोने की कीमत 1,15,160 रुपए है, जबकि कल की कीमत 1,13,480 रुपए है, यानि दामों में आज के दिन 1,680 रुपए बढ़ गए. 10 ग्राम सोने की कीमत 1,43,950 रुपए है, कल की कीमत 1,41,850 रुपए है, यानि दामों में आज के दिन 2,100 रुपए का उछाल आया है.
इसके अलावा 24 कैरेट सोने की बात की जाए तो सराफा बाजारों में फिलहाल 1 ग्राम की कीमत 15,115 रुपए है, 8 ग्राम की कीमत आज के दिन 1,20,920 रुपए है, इसके अलावा 10 ग्राम की कीमत 1,51,150 रुपए है. दामों सराफा बाजरों में फिलहाल यही दाम लागू है. चांदी के दामों की बात की जाए तो 1 ग्राम चांदी की कीमत 270 रुपए है, जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2,70,000 रुपए है. चांदी के दामों में भी बीते दिनों में सबसे ज्यादा बदलाव दिखा है.
