राहुल गांधी को घर में घुसकर गोली मारेंगे, कोटा के शख्स ने जारी किया धमकी वाला वीडियो

राजस्थान के कोटा के एक युवक ने लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी को जान से मारने की धमकी दी है. कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक पर धमकी का वीडियो शेयर किया है. लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी सहित 25 सांसदों को दी है गोली मारने की धमकी. वीडियो के सामने आने के बाद पार्टी के नेताओं में आक्रोश.
वीडियो में वह शख्स अपनी बात जय महाकाल के साथ शुरू करता है. उसके बाद कहता है- ‘जिस प्रकार से लोकसभा में कांग्रेस के 25 सांसदों ने खुलकर स्पीकर ओम बिरला को गाली-गलौज की है. मैं करणी सेना और भारतीय जनता पार्टी के तमाम कार्यकर्ताओं की तरफ से कहता हूं कि अगर दोबारा ऐसी घटना हुई तो हम तोड़फोड़ करेंगे.’
वह शख्स आगे कहता है- ‘राहुल गांधी कान खोलकर सुन ले, अगर दोबारा ऐसी घटना घटी तो घर में घुसकर गोली मार देंगे. हमारी मांग है कि उन सभी 25 सांसदों के खिलाफ कार्रवाई होनी चाहिए. मोदी सरकार के मंत्री किरण रिजिजू का जो बयान आया है उसके बाद से हम लोग बहुत गुस्से में हैं

वह शख्स धमकाते हुए आगे कहता है कि अगर 24 घंटे के अंदर उन 25 सांसदों पर कार्रवाई नहीं हुई घर में घुसकर गोली मारेंगे.

इस वीडियो को शेयर करते हुए कांग्रेस नेता पवन खेड़ा ने लिखा है- ‘पूरा RSS-भाजपा तंत्र एक ‘गोडसे फैक्ट्री’ है. तथाकथित करणी सेना की ओर से राहुल गांधी और ’25 सांसदों’ के खिलाफ दी गई धमकी कोई अलग-थलग पड़ी घटना नहीं है. यह एक सुनियोजित और कपटपूर्ण साज़िश का हिस्सा है.