राजस्थान में दिन का तापमान 35°C पहुंचा, मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश-ओलावृष्टि
राजस्थान में फरवरी में ही तेज गर्मी का असर दिखने लगा है। दिन का तापमान 35°C तक पहुंचा है। यहां बाढ़मेर का तापमान इतना रहा। 20 से ज्यादा शहरों का तापमान 30°C या इससे ज्यादा रहा। मौसम विभाग के मुताबिक अगले 2 दिन में अधिकतम तापमान में 2°C से 3°C की बढ़ोतरी हो सकती है। राज्य में मिनिमम टेम्परेचर 16°C के आस-पास है। इधर मध्य प्रदेश, छत्तीसगढ़, हरियाणा में बारिश और ओलावृष्टि का असर है। MP में लो प्रेशर एरिया और दो ट्रफ के असर के चलते 10 से ज्यादा जिलों में बारिश हुई। इस दौरान शिवपुरी में ओलेवृष्टि भी हुई। उत्तराखंड में केदारनाथ धाम, पिथौरागढ़ और रुद्रप्रयाग में लगातार दूसरे दिन बर्फबारी हुई। इसके साथ ही चमोली के गोपेश्वर में बारिश हुई। 3 जिलों उत्तरकाशी, चमोली, और पिथौरागढ़ में बारिश-बर्फबारी का अलर्ट है।
सोमवार को दिल्ली में मौसम सामान्य से ज्यादा गर्म रहा। सफदरजंग में अधिकतम तापमान 30.5°C सेल्सियस दर्ज किया गया, जो सामान्य तापमान से 5°C ज्यादा था। पालम का अधिकतम तापमान 28.6°C रहा।
