CG Budget : बच्चियों को 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख मिलेंगे, अबूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी

छत्तीसगढ़ विधानसभा में वित्त मंत्री ओपी चौधरी 2026-27 का बजट पेश कर रहे हैं। ज्ञान और गति के बाद इस बार संकल्प थीम पर बजट पेश किया जा रहा है। बस्तर के अंदरूनी इलाकों में बस सेवा के लिए 10 करोड़ का प्रावधान किया गया है। बूझमाड़-जगरगुंडा में दो एजुकेशन सिटी बनेगी। रानी दुर्गावती योजना का ऐलान, बच्चियों के 18 साल पूरे होने पर डेढ़ लाख रू की राशि दी जाएगी।
शहीद वीरनारायण सिंह आयुष्मान योजना के माध्यम से सरकार और गैर सरकारी अस्पतालों में इलाज के लिए 5 लाख रू तक की इलाज के लिए डेढ़ हजार करोड़ का प्रावधान ।