रश्मिका-विजय की शादी, उदयपुर पहुंचे पंडित जी, डायरेक्टर वांगा भी एयरपोर्ट पर हुए स्पॉट

विजय देवरकोंडा और रश्मिका मंदाना की शादी का जश्न शुरू हो चुका है. एक दिन बाद रश्मिका और विजय ऑफिशियल पति-पत्नी बन जाएंगे. शादी कराने पंडित भी उदयपुर पहुंच चुके हैं. कपल के करीबी संदीप रेड्डी वांगा भी इनकी खुशियों में शामिल होने के लिए तैयार हैं. रश्मिका मंदाना और विजय देवरकोंडा की शादी को लेकर इनके चाहने वाले काफी एक्साइटेड दिख रहे हैं. रश्मिका और विजय की शादी को लेकर नई अपडेट सामने आई है. दोनों की शाही वेडिंग के लिए पंडित जी उदयपुर पहुंचे गए हैं.

शादी कराने वाले पंडित जी को एयरपोर्ट पर स्पॉट किया गया. पैपराजी ने उनसे शादी के बारे में जानना चाहा. पंडित जी से पूछा गया कि आप रश्मिका जी की शादी के लिए आए हैं. उन्होंने हां. जब उनसे पूछा गया कि कुछ बताइए, तो उन्होंने कहा कि शादी कराने आए हैं. इससे ज्यादा क्या बताएं, उन्हें आशीर्वाद देंगे.

पंडित जी के चेहरे की खुशी बता रही है कि वो इस शादी के लिए बहुत खुश हैं. रश्मिका और विजय की शादी दो रीति-रिवीजों से होने वाली है. विजय के परिवार की ओर से तेलुगू परंपरा से शादी की रस्में निभाई जाएंगी. रश्मिका के परिवार के हिसाब से कोडावा रीति-रिवीज से शादी होगी.

पंडित जी के बाद संदीप रेड्डी वांगा भी रश्मिका और विजय की शादी में शामिल होने के उदयपुर पहुंच गए हैं. संदीप रेड्डी वांगा रश्मिका और विजय दोनों के ही बेहद करीब माने जाते हैं.स्टार कपल एक दिन बाद यानी 26 फरवरी को उदयपुर में शादी के बंधन में बंधेगा. रश्मिका और विजय की शादी कई मामलों में अलग होने वाली है. मेहमानों के लिए ‘नो फोन’ पॉलिसी होगी. ताकि कोई भी उनकी तस्वीरें ना ले सके. कपल ने अपना रिलेशनशिप स्टेटस भी तब तक सीक्रेट रखा, जब शादी की तारीख नजदीक नहीं आ गई.