CG : कचना रेलवे फाटक में बड़ी लापरवाही, खुला रहा गेट, ट्रेनें दौड़ती रही…
रायपुर महासमुंद रेल खंड पर राजधानी के कचना रेलवे फाटक पर बड़ी लापरवाही सामने आई। जहां दोनों रेल लाइनों पर ट्रेनों की आवाजाही के बीच लेवल क्रासिंग गेट खुला हुआ था। वह शुक्र रहा कि कोई दुर्घटना नहीं हुई। उस वक्त अप डाउन दोनों लाइन से ट्रेनें रायपुर से जा और आ रही थी। इस दौरान लेवल क्रासिंग पर कचना पार रहने वालों की बड़ी भीड़ बाइक कार आदि पर सवार थी। प्रारंभिक रूप से यह मामला गेट मैन की लापरवाही का बताया जा रहा। बता दें कि यह लेवल क्रासिंग और गेट आरवीएच सिग्नल केबिन से इंटरलाकिंग सिस्टम से जुड़ा हुआ है। यानी इसी केबिन से कचना गेट खुलता बंद होता है। ऐसे में यह मामला और भी गंभीर हो गया है। मौके पर किसी भी रेल अधिकारी के पहुंचने की खबर नहीं है।
