Share Market : लाल निशान पर खुला घरेलू शेयर बाजार, सेंसेक्स 365 अंक टूटा, निफ्टी 25400 के नीचे
वैश्विक बाजारों में कमजोरी के रुझान और विदेशी निधियों की नई निकासी के चलते शुक्रवार को शुरुआती कारोबार में बेंचमार्क सूचकांक सेंसेक्स और निफ्टी में गिरावट दर्ज की गई। शुरुआती कारोबार में 30 शेयरों वाला बीएसई सेंसेक्स 364.62 अंक गिरकर 81,883.99 पर आ गया। वहीं, 50 शेयरों वाला एनएसई निफ्टी 117.15 अंक गिरकर 25,379.40 पर पहुंच गया। शुरुआती कारोबार में रुपया अमेरिकी डॉलर के मुकाबले 4 पैसे गिरकर 90.95 पर आ गया।
