Gold Silver Rate Today : सोने-चांदी की कीमतों में उतार-चढ़ाव, जाने ताजा भाव
सोने और चांदी की कीमतों में पिछले कुछ दिनों से लगातार उतार-चढ़ाव दिख रहा है. एक बार फिर गोल्ड और सिल्वर की कीमतों में बदलाव दिखा है. शादियों का सीजन होने की वजह से सराफा बाजारों में सोने और चांदी की खरीददारी भी लगातार हो रही है. एक्सपर्ट का कहना है कि इसी वजह से दामों में भी लगातार बदलाव दिख रहा है. फिलहाल सोने की कीमतों हल्की गिरावट सराफा बाजारों में देखने को मिली है. यानि सोना लगातार दूसरे दिन सस्ता हुआ है, जबकि चांदी कीमतों में फिलहाल स्थिरता दिख रही है. यानि चांदी के दामों में किसी तरह का बदलाव नहीं दिखा है.
सराफा बाजारों में फिलहाल हर दिन सोने और चांदी कीमतों में बदलाव दिख रहा है. जहां सोने की कीमतों में बदलाव दिखा है. 22 कैरेट सोने में 1 ग्राम की कीमत 14,870 रुपए है, कल की कीमत 14,890 रुपए थी, यानि दाम 20 रुपए कम हुए हैं. इसी तरह से 22 कैरेट में 8 ग्राम की कीमत 1,18,960 रुपए है, कल की कीमत 1,19,120 रुपए थी, यह रेट 160 रुपए कम हुए हैं. 22 कैरेट में 10 ग्राम की कीमत 1,48,700 रुपए है, कल यह कीमत 1,48,900 रुपए थी. यानि दामों में 200 रुपए कम हुए हैं.
वहीं बात अगर 24 कैरेट के दामों की जाए तो यहां भी बदलाव दिखा है. 24 कैरेट में 1 ग्राम कीमत फिलहाल सराफा बाजारों में 15,614 रुपए है. 8 ग्राम की कीमत 1,24,912 रुपए है और 10 ग्राम सोने की कीमत 1,56,140 रुपए दिख रही है. चांदी की कीमतों में पिछले कुछ समय में लगातार बदलाव दिखा है. चांदी में सबसे ज्यादा उतार-चढ़ाव दिखा है. सराफा बाजारों में 1 ग्राम चांदी की कीमत 295 रुपए है. जबकि 1 किलो चांदी की कीमत 2,95,000 रुपए है. यानि दाम फिलहाल स्थिर नजर आ रहे हैं.
