जम्मू-कश्मीर पहली बार रणजी चैंपियन बना

जम्मू-कश्मीर ने रणजी ट्रॉफी में इतिहास रच दिया है। टीम ने पहली बार रणजी ट्रॉफी का खिताब जीत लिया है।टीम ने 24 फरवरी को टॉस जीतकर पहले बैटिंग करते हुए 584 रन बनाए थे। इसके बाद उन्होंने कर्नाटक को 293 रन पर ऑल आउट कर दिया था। दूसरी पारी में जम्मू कश्मीर ने 4 विकेट पर 342 रन बनाए और पारी डिक्लेयर कर दी। पहली पारी में मिली बढ़त की आधार पर जम्मू कश्मीर की टीम को विजेता घोषित किया गया। टीम ने 8 बार की विजेता कर्नाटक को हराया है।

जम्मू-कश्मीर ने 5वें और आखिरी दिन 186/4 के स्कोर से खेलना शुरू किया। कामरान इकबाल (160) और साहिल लोत्रा (101) ने नाबाद शतक लगाया। टीम ने लंच के बाद लंच सेशन के बाद 342/4 को स्कोर पर दूसरी पारी डिक्लेयर कर दी, इसी को साथ मैच ड्रॉ घोषित कर दिया गया। शुक्रवार को मुकाबले के चौथे दिन टीम ने 4 विकेट गंवा दिए। यावर हसन 1, शुभम पुंदीर 4, कप्तान पारस डोगरा 16 और अब्दुल समद 32 रन बनाकर आउट हुए। कर्नाटक से प्रसिद्ध कृष्णा 2 विकेट ले चुके हैं। विजयकुमार वैशाख और श्रेयस गोपाल को 1-1 विकेट मिला।

गुरुवार को मुकाबले के पहले दिन जम्मू-कश्मीर ने टॉस जीतकर बैटिंग चुन ली। यावर हसन ने 88, शुभम पुंदीर ने 121, कप्तान पारस डोगरा ने 70, अब्दुल समद ने 61, विकेटकीपर कन्हैया वाधवान ने 70 और साहिल लोत्रा ने 72 रन बनाकर टीम को 584 तक पहुंचा दिया।

जम्मू कश्मीर ने ढाई दिन बैटिंग की और कर्नाटक के गेंदबाजों को विकेट के लिए तरसाया। होम टीम के लिए प्रसिद्ध कृष्णा ने 5 विकेट लिए। विद्याधर पाटील, विजयकुमार वैशाख, श्रेयस गोपाल और शिखर शेट्टी ने 1-1 विकेट लिया। एक बैटर रन आउट भी हुआ। 584 के सामने कर्नाटक की शुरुआत बेहद खराब रही। टीम ने 57 रन पर 4 विकेट गंवा दिए। केएल राहुल 13 और कप्तान देवदत्त पडिक्कल 11 रन बनाकर आउट हुए। करुण नायर और रविचंद्रन स्मरण खाता भी नहीं खोल सके। पूर्व कप्तान मयंक अग्रवाल ने फिर श्रेयस गोपाल और कृतिक कृष्णा के साथ पारी संभाली। हालांकि, दोनों के आउट होते ही कर्नाटक की पारी बिखर गई। अग्रवाल 160 रन बनाकर आउट हुए, उनके जाते ही टीम 293 रन पर सिमट गई। इस तरह जम्मू-कश्मीर को पहली पारी में 291 रन की बढ़त मिल गई। टीम से तेज गेंदबाज आकिब नबी ने 5 विकेट लिए। सुनील कुमार और युद्धवीर सिंह चरक को 2-2 विकेट मिले। साहिल लोत्रा ने भी 1 विकेट लिया। ग्रुप स्टेज में जम्मू कश्मीर ने 3 मैच जीते और 3 मुकाबले ड्रॉ खेलकर क्वार्टर फाइनल में जगह बनाई। ग्रुप में टीम को इकलौती हार मुंबई के खिलाफ मिली। क्वार्टर फाइनल में टीम ने इंदौर में होम टीम मध्य प्रदेश को 56 रन के करीबी अंतर से हरा दिया। सेमीफाइनल में फिर बंगाल को 99 पर ऑलआउट किया और 6 विकेट से मुकाबला जीत लिया। अब फाइनल में टीम कर्नाटक को हराने के करीब है।