मुकुट-बिंदी में पंचायत के ‘सचिव जी’ का ट्रांसफॉर्मेशन, डार्क लुक में पहचानना मुश्किल
पंचायत शो से स्टार बने जितेंद्र कुमार ने फैंस को बड़ी ट्रीट दी है. अपने करियर के पीक पर एक्टर ने ऐसी फिल्म हाथ में ली है, जिसके फर्स्ट लुक ने ही इंटनेट पर तहलका मचा दिया है. उनकी नई फिल्म डालिंब का लुक पोस्टर सामने आया है. यकीन मानिए, इसमें अपने चहेते सचिव जी यानी जितेंद्र को आप पहचान नहीं पाएंगे. उनका इंटेंस अवतार और डार्क लुक लोगों के होश उड़ा रहा है.
जितेंद्र ने कोटा फैक्ट्री में जीतू भैया और पंचायत में सचिव जी का रोल कर लाइमलाइट लूटी. करियर के इस मोड़ पर आकर लगता है वो कुछ नया करने की कोशिश में हैं. तभी अपने रीसेंट प्रोजेक्ट्स में वो रोल के साथ एक्सपेरिमेंट करते हुए दिखे. डालिंब में अपने लुक से वो लोगों के छक्के छुड़ा रहे हैं. होली के मौके पर मेकर्स ने फैंस को लुक रिवील कर बड़ी सौगात दी है.
ये फिल्म 2026 में रिलीज होगी. फर्स्ट लुक शेयर करते हुए मेकर्स ने लिखा- रंगों के बीच एक ऐसा रहस्य जो कभी दिखता नहीं. इस होली, रंग जश्न नहीं बल्कि एक चेतावनी हैं. मूवी जल्द जी45 पर स्ट्रीम होगी. जितेंद्र के ट्रांसफॉर्मेशन की यूजर्स ने तारीफ की है. शख्स ने कमेंट करते हुए लिखा- सचिव जी बिल्कुल पहचान में नहीं आ रहे हैं. किसी ने पूछा- जीतू, क्या ये आप हैं? पोस्टर में जितेंद्र के पूरे चेहरे पर कलर से डिजाइन बना हुआ है, उन्होंने हैवी मुकुट पहना है. एक नजर में उनके लुक को देखकर कांतारा के ऋषभ शेट्टी जहन में आते हैं. उनका ये अवतार ट्रैडिशनल लुक या संस्कृति को दर्शाता है.
फिल्म में अपने कैरेक्टर के बारे में बोलते हुए जितेंद्र ने एक इंटरव्यू में कहा- जब मैंने पिछले साल इसका नैरेशन सुना था, मैं कैरेक्टर की सच्चाई और गहराई से काफी इंप्रेस हुआ था. मुझे लगा ऑडियंस इससे जरूर कनेक्ट करेगी. इस फिल्म को प्रिया एवेन ने डायरेक्ट किया है. ये निर्देशन की फील्ड में उनका डेब्यू है. फिल्म में जितेंद्र के अलावा प्रिया बापत भी अहम रोल में नजर आएंगी.
