इंटर की कांपी जांच नहीं करना 90 शिक्षकों को पड़ा महंगा, शोकॉज
बिहार में इंटरमीडिएट परीक्षा की कॉपी जांच के दौरान 90 शिक्षकों ने योगदान नहीं दिया। इस पर डीईओ ने संबंधित शिक्षकों से शोकॉज किया है और 24 घंटे में जवाब मांगा है। कॉपियों की जांच छह केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा में की जा रही है। शिक्षकों की लापरवाही पर कार्रवाई की जा रही है। डीईओ ने शोकॉज में स्पष्ट रूप से कहा कि वरीय पदाधिकारी के आदेश की अवहेलना व अपना कर्तव्य के प्रति आपकी लापरवाही को दर्शाता है। हर हाल में बीईओ के माध्यम से 24 घंटे के अंदर शोकॉज का जवाब भेजें। किस परिस्थिति में मूल्यांकन केन्द्रों में योगदान नहीं किया गया। इसमें कई ऐसे शिक्षक भी है जिन्हें प्रधान परीक्षक व सह परीक्षक की जिम्मेवारी सौंपी गयी थी। जिले के छह केन्द्रों पर कड़ी सुरक्षा के बीच 27 फरवरी से 10 मार्च तक कापिंयों की जांच कराया जाना निर्धारित है।
