Share Market : भारतीय शेयर बाजार खुलते ही क्रैश, सेंसेक्स 2300 अंक लुढ़का, निफ्टी 23,800 के नीचे
भारतीय शेयर बाजार आज 9 मार्च को खुलते ही क्रैश हो गया। कारोबार के दौरान सेंसेक्स करीब 2300 अंक लुढ़क गया। वहीं निफ्टी गिरकर 23,800 से भी नीचे चला गया। यह सेंसेक्स और निफ्टी का पिछले 10 महीनों का सबसे निचला स्तर है। मिडिल ईस्ट में बढ़ते तनाव और क्रूड ऑयल का दाम 115 डॉलर प्रति बैरल के पार जाने के बाद शेयर बाजार में आज हाहाकार की स्थिति रही। ग्लोबल बाजारों से मिले कमजोर संकेतों से भी निवेशकों के मनोबल को कमजोर किया। बाजार में चौतरफा बिकवाली देखने को मिली। सभी सेक्टोरल इंडेक्स लाल निशान में कारोबार कर रहे थे।
सुबह 09:35 बजे के करीब, सेंसेक्स 2,270.48 अंक या 2.86 परसेंट गिरकर 76,651.84 पर कारोबार कर रहा था। वहीं निफ्टी 690.85 अंक या 2.83 फीसदी गिरकर 23,759.60 पर पहुंच गया था।
