बैंड वाला कर रहा था फाइनल मैच की कॉमेंट्री, नाच रहे थे बाराती… वीडियो वायरल
भारत में क्रिकेट का जुनून ऐसा है कि हालात जैसे भी हों, लोग मैच का अपडेट जरूर जानना चाहते हैं. कल T20 वर्ल्ड कप फाइनल था और पूरे देश की नजर भारत बनाम न्यूजीलैंड मुकाबले पर टिकी हुई थी. भारत ने इस मैच में शानदार जीत दर्ज की. लेकिन इसी बीच एक ऐसा वीडियो वायरल हो रहा है, जिसे देखकर साफ समझ आता है कि क्रिकेट भारत के लोगों के दिलों में किस तरह बसा हुआ है. यह वायरल वीडियो आगरा की एक शादी का बताया जा रहा है. शादी में जश्न और रौनक अपने चरम पर थी, लेकिन उसी समय टी20 वर्ल्ड कप का फाइनल भी चल रहा था. ऐसे में बारातियों ने एक अनोखा जुगाड़ निकाल लिया. उन्होंने दूल्हे की बारात को ही लाइव मैच का स्टेडियम बना दिया. वीडियो में देखा जा सकता है कि बारात के बीच हर गेंद का लाइव अपडेट और कमेंट्री सुनाई जा रही है. जैसे ही मैच में कोई बड़ा पल आता है, बाराती झूम उठते हैं. शादी के जश्न के साथ-साथ क्रिकेट का रोमांच भी बराबर चल रहा था.
इस वीडियो को देखने के बाद सोशल मीडिया पर लोगों ने मजेदार प्रतिक्रियाएं दीं. एक यूजर ने लिखा कि विवाह का पल तो वैसे ही यादगार होता है, ऊपर से मैच का भी ऐलान हो रहा है और भारत जीत भी गया. यह वाकई अद्भुत पल है.”
आगरा में क्रिकेट फैंस ने दूल्हे की बारात को स्टेडियम बना दिया। हर गेंद की कमेंट्री सुनाई जा रही थी। बाराती झूम रहे थे। अद्भुत सीन था।#T20WorldCup@madanmohansoni pic.twitter.com/ecS8sfhQZP
— Sachin Gupta (@SachinGuptaUP) March 9, 2026
वहीं एक अन्य यूजर ने मजाकिया अंदाज में लिखा कि वाह! ताजनगरी आगरा में मोहब्बत के साथ-साथ क्रिकेट का भी ‘निकाह’ हो गया. दूल्हे राजा की बारात में बैंड से ज्यादा शोर तो बुमराह की यॉर्कर और सूर्या के छक्कों का था. यह नजारा सिर्फ भारत में ही मुमकिन है—जहां शादी की रस्मों से ज्यादा जरूरी वर्ल्ड कप की ट्रॉफी का घर आना है.
