संपत्तिकर वसूली मामला.. सूची में पूर्व केंद्रीय मंत्री स्व. माधवराव सिंधिया का नाम भी शामिल, 33.32 लाख रुपये टैक्स बकाया

ग्वालियर :चालू वित्तीय वर्ष के क्लोजिंग मंथ में संपत्तिकर वसूली को लेकर नगर निगम प्रशासन सख्त हो गया है। इसी कड़ी में ग्वालियर नगर निगम प्रशासन ने बड़े बकायादरों की सूची जारी की है। सूची में बड़े बकायादारों में पूर्व केंद्रीय मंत्री एवं कांग्रेस नेता स्व. माधवराव सिंधिया के नाम भी शामिल है। उनके नाम पर 33.32 लाख रुपये का संपत्तिकर बकाया है। दरअसल संपत्ति कर वसूली को लेकर ग्वालियर नगर निगम की सूची में माधवराव सिंधिया के नाम को भी शामिल किया गया है। उनके नाम कटोराताल स्थित सम्पत्ति पर टैक्स बकाया बताया गया है।

इस मामले को नगर निगम परिषद में कांग्रेस पार्षद प्रमोद खरे उठा चुके है। मामले को लेकर सदन में मुद्दा गरमाया था। स्व. माधवराव सिंधिया केंद्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया के पिता हैं।